हमीरपुर: सुमेरपुर क्षेत्र में जेके सीमेंट ने राहगीरों को पिलाया शीतल पेयजल, एसडीएम ने की सराहना
भीषण गर्मी को देखते हुए जे के सीमेंट इकाई ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत हाईवे किनारे शीतल पेयजल कैंप लगाया। यूनिट हेड पंकज त्रिवेदी के निर्देश पर लगाए गए इस प्याऊ में राहगीरों, मजदूरों, रिक्शा चालकों व बाइक सवारों को ठंडा आरओ पानी पिलाया गया तथा पेठा भी वितरित किया गया। यूनिट हेड पंकज त्रिवेदी ने कहा कि समाज के साथ जुड़कर ही वास्तविक विकास संभव है और गर्मी