खरगोन लोकसभा सीट पर कांग्रेस का जातिगत समीकरण ध्वस्त हो गया। भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल ने कांग्रेस के पोरलाल खरते को 1 लाख 35 हजार 018 वोट से हरा दिया। खरगोन लोकसभा सीट पर 20 लाख 46 हजार वोटर है। 76.3% प्रतिशत मतदान हुआ। 15.55 लाख वोट पड़े थे। लगभग 55% आदिवासी मतदाताओं वाली इस सीट पर 45% बारेला व 10% भिलाला वोटर्स की बहुलता है।