मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून से नमामि गंगे अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान 16 जून तक चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत 05 जून को खरगोन जिले के नगरीय क्षेत्र बिस्टान में नगर के इंद्रावती नदी के माता घाट पर वृक्षारोपण कर अभियान की शुरुआत की गई तथा नगरीय क्षेत्र के जल स्रोतों का संरक्षण किएअभियान की शुरुआत हुई।