कुशलगढ़: राज्य स्तरीय अभियान में बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, इनामी बदमाश सहित कई आरोपी गिरफ्तार
कुशलगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई संगीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। तीन दिवसीय अभियान के दौरान पुलिस लगातार दबिश देकर इनामी और टॉप-10 अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। पुलिस ने 20 हजार रुपए के इनामी आरोपी दिवेश को गिरफ्तार किया है, जिसका संबंध देहरादून से बताया जा रहा है। वहीं 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी पवन को भी पुलिस ने पकड़ लिया।