नरहरपुर: ग्राम साल्हेटोला चौक में साफ-सफाई कर दिया गया स्वच्छता का संदेश
सरोना तहसील अन्तर्गत ग्राम साल्हेटोला चौक में भारत माला परियोजना दिलीप बिल्डर कॉरपोरेशन कंपनी लिमिटेड के अधिकारी कर्मचारियों और पुलिस चौकी दुधावा के जवानों ने सोमवार सुबह 9 बजे साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान का संदेश दिये। अधिकारी,कर्मचारियों ने हाथ में झाड़ू लिए डस्टबिन लेकर चौक के कूड़े कचरे को झाड़ू लगा कर साफ़ सफाई किए।