सर्किट हाउस में होमगार्ड विभाग के कार्यक्रम में दो मृत जवानों के परिवार को दिया गया अनुदान, कारागार मंत्री हुए शामिल
Sadar, Varanasi | Jan 29, 2024 वाराणसी के सर्किट हाउस में होमगार्ड विभाग के द्वारा एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति शामिल हुए। इस दौरान होमगार्ड विभाग के दो मृत जवान के परिजनों को एचडीएफसी बैंक के सहयोग से 30 लाख एवं 5 लाख रुपए सरकारी अनुदान दिया गया। साथ ही परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देने की घोषणा की गई।