शिव की नगरी में लगे पुत्र के जयकारे, गणेश मंदिरों में दर्शन पूजन को लगी रही कतारें
Sadar, Varanasi | Jan 29, 2024 वाराणसी में आज धूमधाम से संपन्न हुआ गणेश चतुर्थी का महापर्व बड़ा गणेश मंदिर में भोर से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बड़ागणेश मंदिर में मत्था टेक कर दर्शन-पूजन किया। महिलाओं की लाइन लोहटिया से लेकर कबीरचौरा महिला हास्पिटल तक लगी हुई थी। बड़ागणेश के अलावा शहर के विभिन्न गणेश मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।