एमएलसी ने जिला कारागार का लिया जायजा, देखी सुविधाएं
Sadar, Varanasi | Jan 29, 2024 वाराणसी के जिला जेल का जायजा लेने पहुंचे एमएलसी आशुतोष सिन्हा। एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने वाराणसी जिला जेल का जायजा लिया। इस दौरान जेल में बंदियों को मिलने वाली सुविधाएं देखीं। एक्स-रे मशीन खराब होने और उसको चलाने के लिए कोई अटेंडेंट न होने पर नाराजगी जताई। एमएलसी ने महिला बैरक, रसोई घर, एक्स-रे रूम एवं अन्य जगहों पर बंदियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।