उरई: उरई के डीवीसी कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहे मौजूद
Orai, Jalaun | Apr 12, 2024 उरई के डीवीसी कॉलेज में आज मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने चित्रकला व रंगोली आदि के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे व पुलिस अधीक्षक ईराज राजा भी मौजूद रहे।