कटेया: कटेया पुलिस ने मुर्गियों की आड़ में 1200 लीटर बीयर बरामद की, 5 तस्कर गिरफ्तार: थानाध्यक्ष अवधेश कुमार
कटेया थाना पुलिस ने तेतरिया पुल के समीप बड़ी कार्रवाई करते हुए मुर्गियों से लदी एक पिकअप से 1200 लीटर बीयर बरामद की। गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच के दौरान पिकअप की तलाशी ली गई, जिसमें मुर्गियों की आड़ में शराब छिपाकर रखी गई थी। मौके से पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पिकअप और लाइनर के