भिवानी: ब्रह्मा कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
ब्रह्मा कॉलोनी निवासी मोहित ने बताया कि उसके पिता 39 वर्षीय बिजेंद्र मजदूरी करते थे, जोकि कई दिनों से एलर्जी से ग्रसित थे। इसकी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। उसने बताया कि पिता ने दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन ने दरवाजा खोला और उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।