भिवानी: सेक्टर-13 स्थित मार्केट के पास बने शौचालय को नगरपरिषद को सौंपे जाने की मांग को लेकर पार्षद सूर्यकांत तंवर की अगुवाई में
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे आंदोलन की राह पकडऩे पर मजबूर होंगे। पार्षद सूर्यकांत तंवर ने बताया कि उक्त इलाके में करीब तीन साल पहले शौचालय का निर्माण करवाया गया था,लेकिन उसके बाद से उक्त शौचालय पर ताला लटका हुआ है। सुविधा होने के बाद भी इलाके के लोगों को इस सुविधा से वंचित किया जा रहा है।