भिवानी: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम कपिल राठी ने सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान सीजेएम कपिल राठी ने हिंसा की शिकार महिलाओं से संबंधित केस रजिस्टर की भी जांच की, जिन्हें इस केंद्र द्वारा इलाज, कानूनी सहायता और मानसिक राहत के लिए परामर्श और सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने यहां तैनात अधिकारी से कहा कि सखी वन स्टाप सेंटर पर मदद के लिए आने वाली हर पीड़ित महिला, जिसे नि:शुल्क कानूनी सहायता या वकील की सेवाएं चाहिए ।