भिवानी: एडीआर सेंटर में कार्यशाला में सीजेएम कपिल राठी ने की डीएलएसए के कार्य प्रणाली की समीक्षा बैठक
सीजेएम कपिल राठी ने कहा कि गत आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत सहित प्राधिकरण से संबंधित कार्यों में पैनल अधिवक्ताओं व पीएलवी ने सराहनीय भूमिका निभाई गई है। इसके लिए सभी पैनल अधिवक्ता, विधिक स्वयं सेवको की प्रशंसा की। उन्होने आगामी नौ मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए दिशा निर्देश दिए, जिससे कि अधिक से अधिक केसों का निपटारा किया जाए।