बाड़मेर: बाड़मेर जिले में ग्राम सभाओं का हुआ आयोजन, मतदाता सूचियों का किया गया पठन
Barmer, Barmer | Jan 20, 2024 बाड़मेर जिले में निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार शनिवार को ग्राम सभाओं का आयोजन हुआ. इस दौरान मतदाता सूचियों का पठन करने के साथ मतदाताओं के फोटो का सत्यापन किया गया. इसके अलावा मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से विभिन्न आवेदनों की जानकारी दी गई और पंजीकरण तथा अन्य प्रकार की आवेदन प्राप्त किए गए.