जगदीशपुर: जगदीशपुर नगर में भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा निकाला गया प्रभात फेरी
जगदीशपुर नगर में चैती शुक्ल प्रतिपदा के प्रथम दिन हिंदू भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2081 के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा जगदीशपुर नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी जगदीशपुर नगर के झंडारिया पोखरा से निकलकर डीएम रोड,शिवजी पोखरा, चौबे मोहल्ला, विशन टोला कोतवाली हो कर नगर के सदर बाजार ,मंगरी चौक होते हुए झांझरिया पोखरा पास जाकर समापन हो गया।