जगदीशपुर: चांदी से तैयार हुआ जगदीशपुर नगर के बहर्षि मां काली मंदिर का गर्भगृह, मां को दिया गया स्थान
जगदीशपुर के सुप्रसिद्ध बहर्षि मां काली मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र है। श्रद्धालुओं की भावनाओं को सम्मान करते हुए मंदिर कमेटी द्वारा चैत्र नवरात्रि से पहले मां का गर्भगृह में चारों ओर चांदी की परत चढ़ जाने से मां का गर्भगृह का रौनक बढ़ गया है। गर्भगृह में नक्काशीदार चांदी की परत लगाई गई है।