जगदीशपुर: जगदीशपुर प्रखंड में भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीदारी शुरू
जगदीशपुर प्रखंड में आज सोमवार को भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीदारी शुरू कर दी गई। खरीद अधिकारी और भुगतान अधिकारी द्वारा गेहूं के वजन के पश्चात किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपये, प्रति क्विंटल के दर से किसानों को राशि उनके खाते में महज दो घंटे के अंदर ही भेज दिया गया।