बिजनौर: गांव बिलाई में स्थित गौशाला में गुलदार ने गोवंश को बनाया निवाला क्षेत्र में दहशत का माहौल
Bijnor, Bijnor | Jul 13, 2024 हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव बिलाई में स्थित गौशाला में गुलदार ने घुसकर एक गोवंश को निवाला बना लिया। वारदात के बाद गांव व क्षेत्र में दहसत फैल गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने जल्द ही गुलदार को पकड़ने का आश्वासन दिया है। ग्राम प्रधान परवेज ने बताया कि गुलदार की ये तीसरी वारदात है।