बिजनौर: एसपी नीरज कुमार जादौन का हरदोई के लिए हुआ तबादला, अभिषेक झा बने बिजनौर के नए एसपी
Bijnor, Bijnor | Jul 13, 2024 बिजनौर एसपी नीरज कुमार जादौन का हरदोई के लिए तबादला हो गया है। शामली के एसपी अभिषेक झा को बिजनौर का एसपी बनाया गया है। बिजनौर में रहते एसपी नीरज कुमार जादौन ने अपनी अलग ही छाप छोड़ी है। भ्रष्टाचार को लेकर एसपी द्वारा चलाए गए अभियान में कई पुलिसकर्मी भी जेल जा चुके हैं।