बिजनौर: बिजनौर में ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज ने रिक्शा चालकों को सुनाया फरमान, चार से ज्यादा बच्चे नहीं बैठा सकेंगे रिक्शा चालक
Bijnor, Bijnor | Jul 13, 2024 बिजनौर जिले में ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज बलराम यादव ने सेंट मैरी स्कूल के बच्चे लाने व ले जाने वाले रिक्शा चालकों को फरमान सुनाया है। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज बलराम यादव ने रिक्शा चालकों को कहां की कोई भी रिक्शा चालक अपनी रिक्शा में चार से ज्यादा बच्चे नहीं बैठ सकता। वरना रिक्शा को सीज कर दिया जाएगा। इसी बात से नाराज रिक्शा चालकों ने हड़ताल कर दी है।