बरियातु: वज्रपात से दुधारू गाय तीन पशु धन की मौत,बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालू ग्राम की घटना
मंगलवार शाम बालू गांव में तेज बारिश और मेघ गर्जन के दौरान हुई वज्रपात की चपेट में आने से जंगल घास चरने गई एक दुधारू गाय समेत तीन पशु धन की मौत हो गई। इस घटना में किसान बिगेश्वर साव को एक लाख रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है।जानकारी के अनुसार बारिश के दौरान अचानक हुई आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बिगेश्वर साव की एक दुधारू गाय और दो बैल कि मौत हो गई।