बिजनौर में आज सोमवार को शाम करीब 5:00 बजे हल्दौर थाना क्षेत्र में नहटोर रोड पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से बाइक सवार मां बेटे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिवम और उसकी मां बिना निवासी नहटोर के रूप में हुई है। घटना के बाद नाराज परिजनों ने हंगामा किया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया