कोडरमा: ढाब थाम में एक बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, बाइक सवार हुआ गंभीर घायल
मंगलवार के दोपहर लगभग 2:00 बजे चंदवारा से ढाब थाम जा रहा बाइकसवार बाइक की बिजली के पोल से सीधी टक्कर हो जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय द्वारा सदर अस्पताल कोडरमा में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की पहचान दिनेश हेंब्रम, पिता बाबू हेंब्रम, उम्र 32 वर्ष तिसरी निवासी के रूप में हुई है।