गोंडा: टामसन मैदान में सीएम योगी के कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं के काले दुपट्टे प्रशासन ने दीवार पर रखवाए
Gonda, Gonda | Mar 14, 2024 गुरुवार को गोंडा के टामसन मैदान में CM योगी आदित्यनाथ सैकड़ों करोड़ रुपये के परिजनों का लोकार्पण व शिलान्यास करने पहुंचे थे। उसी दौरान दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र से आयी समूह की महिलाओं के काले दुपट्टे प्रशासन ने निकलवा कर दीवाल पर रखवा दिया। मनकापुर क्षेत्र से आई समूह की कुछ महिलाओं ने इसका विरोध किया। वहीं एक युवती रुमाल से अपने तन को ढकती नजर आई।