मुरैना में कलेक्टर लोकेश कुमार के निर्देश पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले 6 बीएलओ पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गया है।रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बीएस. कुशवाह ने बताया कि बार-बार निर्देशों के बावजूद इन बीएलओ ने एसआईआर रिपोर्ट में प्रगति नहीं की।कलेक्टर ने कहा, चुनावी कार्यों में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जायेगी।