इटावा: सूतमिल के पास सब्जी विक्रेताओं ने युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से किया घायल, पुलिस मेडिकल परीक्षण कराकर जांच में जुटी
Etawah, Etawah | Feb 20, 2024 सूत मिल के पास सब्जी लेने गए स्कूटी सवार युवक को सब्जी विक्रेताओं ने मारपीट कर घायल कर दिया।सब्जी खरीदने को लेकर कहासुनी हुई थी।घटना मंगलवार सुबह 9 बजे की बताई जा रही है।इंद्राविकास कॉलोनी निवासी जितेन्द्र को पुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।