इटावा: बिरारी नेशनल हाईवे पर युवक को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, बच्चों समेत 5 सवारियां हुई घायल
Etawah, Etawah | Feb 19, 2024 सोमवार शाम इकदिल थाना क्षेत्र के बिरारी आश्रम के समीप बकेवर की तरफ से आ रहा ऑटो युवक को बचाने के चकर में डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं ऑटो में बैठी शिवानी, साधना, राधा व उनका पुत्र अंश व खुशी घायल हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पहुँचाया।