फतुहा: जेठुली रेडियो स्टेशन के पास अनियंत्रित कार झोपड़ीनुमा घर में घुसी, गड्ढे में पलटी
Fatwah, Patna | May 5, 2026 जेठुली रेडियो स्टेशन के पास एक अनियंत्रित कार झोपड़ी नुमा घर में घुसते हुए गड्ढे में जाकर पलट गया है। कार चालक सह मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल कार चालक जेठुली गांव निवासी रणविजय यादव के पुत्र रोहित कुमार है। सूचना मिलते ही नदी थाना पुलिस ने कार को जब्त करते हुए घायल रोहित कुमार को फतुहा पीएचसी में भर्ती कराया है। जहां से पटना रेफर कर दिया गया है।