ग्वालियर गिर्द: 3 महीने में रेबीज से सातवीं मौत, कुत्ते के काटने पर नहीं लगवाए थे एंटी रेबीज इंजेक्शन
शहर में आवारा कुत्तों की आतंक और लोगों द्वारा बरती जाने वाली लापरवाही अब जान लेवा साबित हो रही है।ग्वालियर के महाडिक की गोठ में रहने वाले राजू कुशवाह नाम के एक युवक की शनिवार रात 10 बजे रेबीज के कारण मौत हो गई।उसे 27 दिन पहले एक आवारा कुत्ते ने उंगली में काटा था लेकिन उसने लापरवाही दिखाते हुए एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं लगाए, जिसका नतीजा यह हुआ।