हनुमानगढ़: टाउन के पंजाबी मोहल्ला में चोर ने सूने मकान को बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवरात, नगदी व घरेलू सामान की चोरी
हनुमानगढ़ टाउन के पंजाबी मोहल्ला में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए मकान से सोने चांदी के जेवरात घरेलू सामान और अन्य चीज चोरी कर ली। इस संबंध में मकान मालिक की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी अनुसार चोरी के बाद चोर अपनी चप्पल व साफा घर में ही छोड़कर चला गया।