बिंदकी: सेलावन गांव में आठ बकरियां चोरी, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, पुलिस को दी गई सूचना शुरू हुई जांच
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के सेलावन गांव में शनिवार तथा रविवार की मध्य रात को अज्ञात चोर राजू पुत्र राम किशोर की दो बकरियां, कमलेश पुत्र रामस्वरूप की चार बकरियां, सूबेदार पुत्र मुज्जन की दो बकरियां कुल आठ बकरियां चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह लगभग 5:00 बजे मामले की जानकारी हुई तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।