फतेहपुर: ट्रिपल सुसाइड मामले में फरार 50 हजार के इनामिया राहुल श्रीवास्तव को सदर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
फतेहपुर जिले के चौफेरवा स्थित घर के अंदर तीन लोगों के आत्महत्या मामले में फरार चले रहे 50 हजार के इनामिया राहुल श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर सदर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मृतक के परिजन की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। चार अभियुक्त पप्पू उर्फ दिलीप त्रिवेदी, संजय सिंह, शुभम और सोनू को गिरफ्तार