कर्वी: स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के तहत कछार पुरवा विद्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ने पुस्तकालय का किया निरीक्षण
चित्रकूट सत्र 2026 के तहत स्कूल चलो अभियान की शुरुआत ,आज बुधवार दोपहर 12 बजे पीएम श्री विद्यालय कछारपुरवा से हुई। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने पुस्तकालय का निरीक्षण कर ,शिक्षकों से जानकारी ली। एक पीरियड पुस्तकालय हेतु निर्धारित है। डीएम ने डिजिटल बोर्ड चलाकर इंटरनेट व्यवस्था देखी ,और शत-प्रतिशत नामांकन व उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।