चायल: आलमचंद में पूर्व प्रधान मनोज हेला हत्याकांड को लेकर गरमाई सियासत, पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को रोका
आलमचंद गांव में पूर्व प्रधान मनोज हेला की गोली मारकर हत्या के मामले में सियासत तेज हो गई है। पीड़ित परिवार से शुक्रवार मिलने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय समेत कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया।गौरव पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है और अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।