अनूपपुर: मुख्यालय में कचरे का अंबार, आवारा पशुओं पर मंडरा रहा खतरा
जिला मुख्यालय के आसपास खुले में फेंके जा रहे कचरे से आवारा पशु और पक्षियों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। मैरिज हॉल, होटल और घरों से निकलने वाला खाद्य अपशिष्ट व पॉलिथीन जगह-जगह डंप किए जाने से गंदगी फैल रही है।भोजन की तलाश में पशु पॉलिथीन सहित कचरा निगल रहे हैं, जिससे उनके बीमार होने और मौत का खतरा बढ़ रहा है।स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन से सफाई की मांग की है।