टाटीझरिया: मूरकी में धूमधाम से मना प्रकृति पर्व सरहुल, जल-जंगल-जमीन की रक्षा का लिया संकल्प
मूरकी में धूमधाम से मना प्रकृति पर्व सरहुल, मांदर की थाप पर थिरके पैर। प्रकृति की आराधना कर जल-जंगल-जमीन की रक्षा का लिया संकल्प। रूसिका संथाल समिति के तत्वावधान में मूरकी, कंदागढा और गरमरा के आदिवासी समाज ने सोमवार रात झारखंड की गौरवशाली परंपरा और प्रकृति का महापर्व सरहुल हर्षोल्लास के साथ मनाया।इस अवसर पर सरना स्थल पर पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा की गई।