मुरादाबाद: संभल के हरिहर मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे शिव सैनिकों को सदर कोतवाली पुलिस ने किया नजरबंद
महाशिवरात्रि के पर्व पर कोठीवाल नगर से संभल के हरि हर मंदिर में जल अभिषेक के लिए जा रहे शिक्षा सैनिकों को कोतवाली पुलिस ने जिला प्रमुख शिवसेना वीरेंद्र अरोड़ा के आवास पर ही नजर बंद कर दिया । जिला प्रमुख के नेतृत्व में सैकड़ो शिव सैनिक संभल जिले में स्थित हजारों वर्ष पुराना प्राचीन हरिहर मंदिर में जल अभिषेक के लिए जा रहे थे।