बालाघाट: हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, साधक मोहित सोनी धारण करेंगे 40 किलो का मुकुट
धर्म और आस्था की नगरी बालाघाट में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष भी भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। हनुमान सेवा दल समिति एवं माँ त्रिपुर सुंदरी मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी 28 मार्च को मंदिर परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई। समिति के अनुसार, इस वर्ष का मुख्य आकर्षण 2 अप्रैल को माँ त्रिपुर सुंदरी मंदिर से निकलने वाली भव्य शोभायात्र