परिहार: धरहरवा सैनिक रोड पर सड़क से नीचे पलटा बालू लदा ट्रैक्टर, चालक बाल-बाल बचा
परिहार थाना क्षेत्र के धरहरवा सैनिक रोड पर रविवार को बालू लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। हादसे के दौरान चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते राहत मिलने से चालक की जान बच गई।घटना की सूचना मिलते ही परिहार थाना के एएसआई दिन दयाल