हरदोई: सांडी मार्ग पर मेढू गांव के पास बिजली के खंभे पर चढ़कर तार जोड़ते समय लाइनमैन को लगा करंट, गंभीर रूप से झुलसा, लखनऊ रेफर
Hardoi, Hardoi | Oct 28, 2025 हरदाेई के शहर कोतवाली क्षेत्र के बगहर गांव निवासी लवकुश लाइन मैन है।मंगलवार की सुबह वह सांडी मार्ग पर मेढू गांव के पास बिजली के खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। उसी दौरान आपूर्ति चालू होने से करंट लगने से वह नीचे गिर गया और झुलस गया।आनन फानन में साथी रमाकांत उसे हरदोई के मेडिकल कालेज लेकर पहुँचा।यंहा पर चिकित्सक ने हालत को गंभीर देखते लखनऊ रेफर कर दिया।