गोरखपुर: CM योगी की मौजूदगी में रवि किशन ने मेयर की चुटकी ली, कहा- 'हमें पगलाओ मत', विपक्ष पर बरसे CM
सीएम योगी मंगलवार शाम गोरखपुर में दो नए ओवरब्रिज का उद्घाटन करने के बाद आयोजित जनसभा के दौरान रवि किशन ने गोरखपुर मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव की चुटकी ली। वे मंच पर आए तो कहा- हमारे मेयर साहब कुछ बचाए नहीं, सब कुछ बोल दिए। अगर कोई भाषण देता है तो पीछे भी पलटकर देखना चाहिए है कि हमारे बाद कौन-कौन भाषण देने वाला है।ये कुल पोथी निकालकर लेकर आए थे।