धनौरा: बछरायू में मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन, तिरंगा यात्रा पर हुई चर्चा
मंडी धनौरा। गुरुवार को बछरायूं स्थित भारतीय जनता पार्टी मंडल बछरायूं कार्यालय में मासिक बैठक आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष रोहित आर्य एडवोकेट ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें संगठन के कार्यों, आगामी कार्यक्रमों और अभियानों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में 12 अगस्त को होने वाली तिरंगा यात्रा की रणनीति पर मुख्य रूप से विचार-विमर्श किया गया।