महोबा: श्रीनगर के पास 5 दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल अज्ञात की इलाज के दौरान मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
Mahoba, Mahoba | Jul 6, 2026 महोबा जनपद के श्रीनगर थाना क्षेत्र के गिलिंदा मंदिर के पास 5 दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल अज्ञात व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बीती 4 जुलाई को उसकी इलाज दौरान मौत हो गई थी। वहीं आज मृतक की पहचान सिजहरी ग्राम निवासी 55 वर्षीय रामसिंह पुत्र दयाशंकर के रूप में हुई है। शिनाख्त उपरांत परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।