उपवास तुड़वाने की अपील मत कीजिए, 20 जुलाई को संसद मार्च में साथ आइए" — सोनम वांगचुक
जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने एक नया वीडियो जारी कर देशवासियों से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा, "मेरी तबीयत पूरी तरह ठीक नहीं है, लेकिन इतनी भी खराब नहीं कि मैं हार मान लूं। मेरा उपवास तुड़वाने की बजाय 20 जुलाई को संसद तक होने वाले शांतिपूर्ण मार्च में शामिल हों।" �
वांगचुक ने लोगों से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ उठाने की अपील की है। उनकी भूख हड़ताल को लेकर स्वास्थ्य संबंधी चिंताएँ भी लगातार बढ़ रही हैं, जबकि इस बीच 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च पर देशभर की निगाहें टिकी हैं।
#SonamWangchuk
#JantarMantar
#ChaloSansad
#HungerStrike
#ParliamentMarch
#NEETPaperLeak
#EducationReform
#StudentsProtest
#JusticeForStudents
#IndiaNews