मेरठ: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस कर रही जांच
Meerut, Meerut | Apr 1, 2026 मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित समर गार्डन की न्यू मदीना कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।