बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 5 दिसंबर से लापता युवक का शव आज पानी से भरे गड्ढे में तैरता हुआ मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।मृतक की पहचान बखरी गांव निवासी महादेव साहनी के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार कुंदन कुमार 5 दिसंबर से अचानक रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था।