मुज़फ्फरनगर: सफाई कर्मचारियों ने नियमितीकरण और पुरानी पेंशन को लेकर सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम दिया
मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों को लेकर जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने नियमितीकरण, पुरानी पेंशन बहाली, सातवें वेतनमान का लाभ और मृतक आश्रितों को नौकरी देने की मांग उठाई। संघ ने चेतावनी दी कि यदि तीन माह के भीतर मांगें पूरी नहीं हुईं तो मुजफ्फरनगर और सहारनपुर मंडल में सफाई कार्य का बहिष्कार किया।