नोखा: मुकाम बाईपास पर जली हुई बाइक मिलने से फैली सनसनी, पटवारी ने पुलिस को दी सूचना
Nokha, Bikaner | May 12, 2026 नोखा के जसरासर सड़क मार्ग स्थित मुकाम बाईपास से समराथल धोरे की ओर जाने वाली सड़क पर मंगलवार को एक मोटरसाइकिल जली हुई अवस्था में खड़ी मिली। बाइक पूरी तरह जल चुकी थी, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों में चर्चा का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के प्रस्तावित दौरे को लेकर पटवारी भगवंत लोहार अपने साथियों के साथ सड़क मार