जशपुर: ‘मोदी की गारंटी’ पूरी करने की मांग: हजारों मितानिनों ने जशपुर में किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ के आह्वान पर गुरुवार को जशपुर जिला मुख्यालय में हजारों मितानिन कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। रणजीता स्टेडियम परिसर में आयोजित प्रदर्शन में जिलेभर से पहुंची मितानिनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। गुरुवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार धरना के दौरान मितानिनों ने कहा कि